देहरादून: राजनीति की भागदौड़ और व्यस्तताओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बेहद संवेदनशील चेहरा आज फिर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में नजर आया। मुख्यमंत्री विशेष रूप से वहां उपचार के लिए भर्ती प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश जोशी का कुशलक्षेम जानने पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने न केवल श्री जोशी के स्वास्थ्य की जानकारी ली, बल्कि बेड के पास बैठकर काफी देर तक उनसे और उनके परिजनों से आत्मीय बातचीत की। इस मुलाकात के दौरान सीएम एक मुखिया नहीं, बल्कि एक शुभचिंतक की भूमिका में दिखे, जिससे जोशी परिवार का मनोबल बढ़ा। उन्होंने पत्रकारों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दोहराते हुए कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ सुरक्षित और स्वस्थ रहे, इसके लिए सरकार हर संभव मदद को तैयार है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik