ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 28, 2026 08:57 PM IST
  • Updated: March 28, 2026 08:58 PM IST
उत्तराखंड

उत्तराखंड श्रमिक कल्याण बोर्ड को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड से नवाजा गया

श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में SKOCH Group द्वारा बोर्ड को श्रम उपकर संग्रह प्रबंधन प्रणाली के लिए प्रतिष्ठित गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उत्तराखंड के श्रम आयुक्त एवं सचिव प्रकाश चंद दुमका ने आईटी विशेषज्ञ दुर्गा चमोली के साथ प्राप्त किया।

श्री दुमका ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में विकसित श्रम उपकर संग्रह प्रबंधन प्रणाली पोर्टल डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। इसकी सफलता को देखते हुए भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा इसे अन्य राज्यों में भी लागू करने के लिए अपनाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को राज्य के श्रम सुधारों और प्रभावी श्रम प्रबंधन का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पारंपरिक मैनुअल प्रणाली से एक पारदर्शी, जवाबदेह और दक्ष डिजिटल प्रणाली की ओर हुए महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती है, जो सुशासन और तकनीकी उन्नति के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करती है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×