ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 21, 2025 12:01 PM IST
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सनसनी: कुत्तों ने नवजात के शव को नोचा, आधा शरीर क्षत-विक्षत; पुलिस जांच तेज

सहसपुर। टीचर्स कॉलोनी के पास बुधवार को एक नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से नवजात का केवल ऊपरी हिस्सा ही बरामद किया गया है, जबकि धड़ का निचला हिस्सा नहीं मिला है। आशंका है कि कुत्ते शव को नोचकर खाली प्लॉट में खींच लाए थे, जिसके कारण शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास रावत ने बताया कि नवजात की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। उप निरीक्षक विजय थपलियाल द्वारा मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई, जिसके बाद शव को शिनाख्त हेतु विकासनगर मोर्चरी भेज दिया गया।

एसएसआई ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली सहसपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आसपास के सभी संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव यहां कैसे पहुंचा और इसे किसने फेंका।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि घटना से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×