ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 12, 2025 12:07 PM IST
उत्तराखंड

उत्तराखंड: सीएम धामी ने बच्चों की सुरक्षा के लिए जंगली जानवरों वाले क्षेत्रों में एस्कॉर्ट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

सीएम धामी ने संवेदनशील क्षेत्रों में हाई-टेक निगरानी और सुरक्षा उपाय तेज करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को खत्म करने के लिए प्रभावी और त्वरित कदम उठाए जाएं।

मुख्य निर्देशों में शामिल हैं:

  • मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने पर 30 मिनट के अंदर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे।

  • प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

  • पौड़ी जिले के डीएफओ को तत्काल हटाने के निर्देश।

  • जंगली जानवरों के भय वाले क्षेत्रों में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए एस्कॉर्ट की व्यवस्था।

  • यदि किसी परिवार के कमाने वाले की मृत्यु हो, तो उनके लिए आजीविका सहायता की नीति दो सप्ताह में तैयार।

  • संवेदनशील क्षेत्रों में कैमरों और नई तकनीक के माध्यम से निरंतर निगरानी।

  • वन कर्मियों को ग्रामीणों के साथ संवाद बनाए रखने और झाड़ियों की सफाई अभियान चलाने के निर्देश।

  • बच्चों और महिलाओं को वन्यजीवों के खतरे के प्रति जागरूक करना।

बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, सी रविशंकर, प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्राऔर अपर सचिव हिमांशु खुराना उपस्थित रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×