मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध लंबे समय से कायम हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।
सीएम धामी गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन पूरे देश में उत्साह और उमंग का नया वातावरण बना रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों में भाजपा और एनडीए गठबंधन की डबल इंजन सरकारें नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और राज्यों के बीच अच्छे संबंध विकसित हो रहे हैं।
सीएम धामी ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देशभर से आए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं से मुलाकात की और राष्ट्रीय विकास, सुशासन और समन्वित प्रगतिशील नीतियों पर विचार-विमर्श किया।
उन्होंने बिहार की जनता के उज्ज्वल भविष्य, राज्य की निरंतर प्रगति और नवगठित सरकार के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। धामी ने बताया कि उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किए और जनसभाओं को संबोधित किया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik