ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 10, 2026 04:19 PM IST
  • Updated: February 10, 2026 04:20 PM IST
उत्तराखंड

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर, मुख्य सचिव ने तैयार करने को कहा योजनाएं

देहरादून। सचिवालय में मंगलवार को आयोजित उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदि कैलाश, नाभिडांग और जॉलीकाँग को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए।

मुख्य सचिव ने सहस्त्रधारा से पूर्णागिरी तक हवाई सेवा शीघ्र शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन सर्किट के विकास को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड और हैलीपोर्ट सुविधाओं को बढ़ाया जाए।

सचिव श्री सचिन कुर्वे ने बताया कि हेलीपैड और हैलीपोर्ट विकसित करने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही नैनी सैनी एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हैंड ओवर किया जाएगा। बैठक में अपर सचिव आशीष चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

उत्तराखंड में इस पहल से पर्यटन और हवाई संपर्क दोनों क्षेत्रों में नई गति मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×