ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 21, 2026 02:08 PM IST
  • Updated: June 21, 2026 03:21 PM IST
राज्य

गुरुद्वारे में निहंगों का हंगामा, पुलिस और आईटीबीपी तैनात

चमोली। कर्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद के बाद शनिवार को जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा लंगर धाम साहेब में तनाव की स्थिति बन गई जो रविवार तक जारी है। पुलिस और आईटीबीपी की टीमें निहंगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटी है, लेकिन वे बाहर आने को तैयार नहीं है। वहीं, क्षेत्र में इंटरनेट सेवा भी बाधित है। पुलिस टीम तीन घंटे से निहंगों मनाने में जुटी है। लेकिन डीएम विशाल मिश्रा और एसपी निहारिका तोमर से दो दौर की वार्ता विफल रही। वार्ता विफल होने के बाद अब डीएम भी मौके से लौट गए हैं। उधर, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य भी निहंगों को मनाने की कोशिश में जुटे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि निहंगों ने गुरुद्वारे के सेवादार और एक बाबा के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि निहंगों ने एक व्यक्ति को काफी देर तक बंधक बनाए रखा, बाद में छोड़ दिया।पुलिस टीम तीन घंटे से निहंगों मनाने में जुटी है। लेकिन डीएम विशाल मिश्रा और एसपी निहारिका तोमर से दो दौर की वार्ता विफल रही। वार्ता विफल होने के बाद अब डीएम भी मौके से लौट गए हैं। उधर, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य भी निहंगों को मनाने की कोशिश में जुटे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निहंगों ने गुरुद्वारे के सेवादार और एक बाबा के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि निहंगों ने एक व्यक्ति को काफी देर तक बंधक बनाए रखा, बाद में छोड़ दिया।
घटना के बाद कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके हाथों में पत्थर भी थे, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि निहंगों की नाराजगी कर्णप्रयाग में हुई घटना को लेकर थी।
उनका आरोप है कि उस मामले में स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं की। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने नगरासू गुरुद्वारे में विरोध जताया। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि उन्होंने गुरुद्वारे में लगे कुछ सूचना पट्ट भी हटा दिए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×