हरिद्वार। जिले के दरियापुर गांव में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां पर चार मासूम बच्चों को रस्सी से बांधकर लाठी से पीटा गया है। बताया गया है कि बच्चों की पिटाई कोल्ड ड्रिंक चोरी करने के शक में की गई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया, हालांकि पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। लेकिन बच्चों के साथ की गई इस घिनौनी हरकत से इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोगों ने चार नाबालिग बच्चों को रस्सी से बांधकर मारपीट कर रहे हैं, किसी बच्चे के गालों पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाए जा रहे हैं तो किसी को डंडों से पीटा जा रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद कुछ लोग इस अमानवीय घटना को रोकने के बजाए उसका वीडियो बनाते रहे, बच्चों की चीख-पुकार और रहम की गुहार भी आरोपियों के दिल को नहीं पिघला सकी।बताया जा रहा है कि बच्चों पर कोल्ड ड्रिंक चोरी करने का आरोप है, हालांकि कानून अपने हाथ में लेकर नाबालिग बच्चों के साथ इस तरह की बर्बरता ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आ गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बहरहाल, इस मामले में जो भी लोग इन बच्चों को पीटते हुए दिखाई दे रहे है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और इन बच्चों की काउंसलिंग होनी चाहिए, वरना ये बच्चे पूरी जिंदगी इस घटना को नहीं भूल पाएंगे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik