ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 02, 2025 04:04 PM IST
उत्तराखंड

पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप

रूद्रपुर: आज प्रातः ग्राम छतरपुर में ट्रेन की पटरी पर अज्ञात युवक का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलने पर सिडकुल पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा वहां खड़े लोगों से आवश्यक जानकारी ली।

मृतक युवक की मौके पर शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आज प्रातः ग्राम छतरपुर में राह गुजरते लोगों ने रेल पटरी पर एक युवक को बेसुध हालत में पड़ा देखा। वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर एसआई अनिल मेहता पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा वहां खड़े लोगों से युवक के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया।

जिस पर पुलिस ने युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया और मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×