ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 02, 2025 04:22 PM IST
उत्तराखंड

छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा: कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़: बेरीनाग महाविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के गंभीर और शर्मनाक आरोपों के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है।

मामले में एक पीड़ित छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के बाद पूरा प्रकरण उजागर हुआ और आरोपी प्राध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

इस बीच, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने वायरल वीडियो के आधार पर घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को फोन पर वार्ता के दौरान त्वरित, प्रभावी और कठोरतम कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त दंड सुनिश्चित किया जाए।

कंडवाल ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है और इससे महाविद्यालय की छात्राओं में असुरक्षा का माहौल पैदा होने की आशंका गहरी हो गई है। शिक्षण संस्थान, जहाँ सुरक्षित वातावरण और विश्वास का केंद्र होते हैं, वहाँ इस प्रकार की हरकतें न केवल संस्थान की गरिमा को ठेस पहुँचाती हैं, बल्कि छात्राओं के मनोबल पर भी गंभीर प्रभाव डालती हैं।

महाविद्यालय प्रशासन ने पीड़िता को पूर्ण सुरक्षा, सहयोग और मानसिक संबल प्रदान करने का भरोसा दिलाया। महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस मामले पर आयोग लगातार निगरानी रखेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×