हरिद्वार। गुरूवार सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई,किन्तु मृतक की पहचान नही हो पाई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। जिससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले। इसलिए हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना स्थल पर किसी गाड़ी के टायर के निशान भी मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसके कपड़ों और जूतों को देखकर पुलिस को उसके अच्छे परिवार से होने की संभावना भी लग रही है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक वहां कब और किसके साथ पहुंचा था। मौत के सही कारणों का पता तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद लगेगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik