ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 23, 2026 04:43 PM IST
राज्य

बेरोजगार नर्सिग एकता मंच का मुख्यमंत्री आवास कूच, गिरफ्तार

देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार नर्सिग एकता मंच ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया जिनको पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया जिसके बाद वह वहीं पर धरने पर बैठ गये। जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।
आज यहां बेरोजगार नर्सिग एकता मंच के बैनर तले बेरोजगा नर्से परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। परेड ग्राउंड से राजपुर रोड, दिलाराम चैक होते हुए वह जैसे ही हाथीबडकला चैकी के पास पहुंचे पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको वहीं रोक दिया। जिसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गयी। उनका कहना था कि सरकार को वर्षवार भर्ती करनी चाहिए। 12 साल बाद पेपर निकाली है। यहां पर भर्ती सिनियरटी के आधार पर होनी चाहिए। वह 12 साल तक इंतजार करते रहे और अब उनको इससे बाहर किया जा रहा है। उनका कहना था कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाव, बेटी पढाओं का नारा दे रही है और दूसरी तरफ महिलाओ ंपर लाठी चार्ज किया जा रहा है। जहां एक ओर शिक्षित नर्सिग अधिकारी धरने पर बैठी है और सरकार सत्ता के अहंकार में डुबी हुई है। सरकार को पोर्टल को रद्द करना चाहिए। उनका कहना था कि भाजपा राज में युवाओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले कई महीनों से वर्षवार भर्ती की मांग रहे बेरोजगार नर्सिग युवाओं को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। सरकार का दायित्व है कि वह युवाओं की बात सुने, उनकी समस्याओं का समाधान करें और संवाद का रास्ता अपनाएं। धरने के पश्चात पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उनको वापस धरना स्थल पर छोड दिया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×