उत्तराखंड के मसूरी में पिक्चर पैलेस बस अड्डे के पास एक कार अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से नीचे स्थित लिंक मार्ग पर गिर गई। हादसे में कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार को किंगरेग से मैसानिक लॉज बस अड्डे की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होने के बाद कार सीधे नीचे गिर गई। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां सड़क किनारे केवल मामूली रेलिंग लगी हुई है, जिससे बड़ा हादसा होने से बचा नहीं जा सका।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik