ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 18, 2026 05:42 PM IST
  • Updated: February 18, 2026 05:42 PM IST
उत्तराखंड

रुद्रपुर में एसटीएफ की बड़ी 'सर्जिकल स्ट्राइक': जन सेवा केंद्र की आड़ में बन रहे थे फर्जी आधार और मार्कशीट; यूपी का जालसाज गिरफ्तार!

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। उत्तराखंड में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों और स्थानीय युवाओं के रोजगार पर डाका डालने वाले जालसाजों के खिलाफ एसटीएफ ने निर्णायक जंग छेड़ दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (STF) अजय सिंह के निर्देशन में एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने ट्रांजिट कैंप पुलिस के साथ मिलकर 'गंगवार जन सेवा केंद्र' पर छापा मारा और जालसाजी के एक बड़े कारखाने को सील कर दिया।

रंगे हाथों पकड़ा गया सॉफ्टवेयर का 'जादूगर' 17 फरवरी 2026 को हुई इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने चेतन कुमार (21 वर्ष) निवासी रामपुर, यूपी को कंप्यूटर पर फर्जी मार्कशीट एडिट करते हुए दबोचा। आरोपी पिछले एक साल से गड्डा कॉलोनी में इस केंद्र को चला रहा था। वह फोटो एडिटिंग प्रोग्राम के जरिए ग्राहकों की फोटो लेकर उनके पते बदल देता था और उन्हें असली दिखने वाला प्रिंटेड आधार कार्ड थमा देता था।

400 से 500 लोगों को थमाए जाली दस्तावेज पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अब तक करीब 500 लोगों के जाली दस्तावेज बना चुका है। उसका मुख्य निशाना उत्तर प्रदेश से आने वाले वे लोग थे, जो सिडकुल की कंपनियों में स्थानीय प्राथमिकता का लाभ उठाकर नौकरी पाना चाहते थे। आरोपी इसके बदले में मोटी रकम वसूलता था।

बरामदगी देख पुलिस भी रह गई हैरान एसटीएफ ने मौके से जालसाजी में इस्तेमाल होने वाला पूरा सेटअप बरामद किया है:

  • दस्तावेज: 42 फर्जी आधार कार्ड, 55 पैन कार्ड और 09 फर्जी मार्कशीट।

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: मॉनिटर, सीपीयू, प्रिंटर और बायोमैट्रिक फिंगर स्कैनर।

एसएसपी एसटीएफ का कड़ा रुख एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने कहा, "राज्य की सुरक्षा और स्थानीय युवाओं के अधिकारों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो कूट रचित दस्तावेजों के सहारे व्यवस्था को ठगने का प्रयास कर रहे हैं।"

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×