ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 05, 2025 04:40 PM IST
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के निरीक्षण से बदली तस्वीर, आईएसबीटी की व्यवस्था हुई चकाचक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आईएसबीटी का हाल ही में औचक निरीक्षण करने के बाद बस अड्डे की व्यवस्थाओं में काफी सुधार देखने को मिला है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद सफाई व्यवस्था, यात्री सुविधा, टिकट काउंटर, बसों के रूट संचालन और सुरक्षा प्रबंधन में बदलाव हुआ है।

बस अड्डे पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं। सफाई व्यवस्था, पेयजल और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था, यात्री सूचना बोर्ड और अनाउंसमेंट सिस्टम ठीक किया गया है। सभी सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं और सुरक्षा गार्ड नियमित रूप से प्लेटफार्म की निगरानी कर रहे हैं। पार्किंग व्यवस्था भी व्यवस्थित रूप से चल रही है।

आईएसबीटी में बसों और सफाई कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इसके अलावा, बड़े साइन बोर्ड लगाए गए हैं, प्लेटफार्म के पत्थरों का पुनर्निर्माण किया गया है और परिसर में रोड निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। आगामी दिनों में नए प्लेटफार्म की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी।

स्थानीय दुकानदार सचिन रतूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद बस अड्डे की सफाई और सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है। आगरा से आए यात्री मोहित बघेल ने भी कहा कि बस स्टेशन में भोजन, पेयजल, शौचालय और एटीएम जैसी सुविधाएं बेहतर हो गई हैं।

आईएसबीटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर केशवानंद गुवाडी ने बताया कि मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के बाद बस स्टेशन परिसर की रोड का टेंडर भी जारी हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का “स्वच्छ और शुभ यात्रा” का संकल्प अब आईएसबीटी की बदलती तस्वीर में साफ झलक रहा है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×