पिथौरागढ़: शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुवानी में शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में जनपद के सभी हिस्सों से ग्रामीण अंचल की टीमें भाग ले रही हैं।
खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में भी अब खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड के हर गांव से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियन निकलेंगे, तभी उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में पहचान मिल सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ने खेल संस्कृति विकसित करने और खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, ताकि युवा खेल को करियर के रूप में अपना सकें।
रेखा आर्या ने कहा कि एथलेटिक्स में ज्यादातर चैंपियन ग्रामीण अंचल से ही निकलते हैं और यह प्रतियोगिता इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने 2030 में भारत द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार प्रयास करेगी कि देवभूमि उत्तराखंड की भी भागीदारी सुनिश्चित हो।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विद्यालय प्रबंधक रणजीत सिंह, सुरेश सुयाल, धीरज सिंह बिष्ट, पूर्ण चंद्र जोशी, मुकुल कांडपाल, उप जिलाधिकारी खुशबू, कुंदन सिंह पुजारा सहित कई अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
खेल मैदान का निरीक्षण:
इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा कि इसे निर्धारित समय में पूरी गुणवत्ता के साथ तैयार किया जाए। मंत्री ने बताया कि यह खेल मैदान ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik