ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 21, 2026 12:47 PM IST
उत्तराखंड

यात्रियों को शाॅर्टकट रास्ता अपना पड़ा भारी,पुलिस को करना पड़ा रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। बीती रात्रि मुख्य यात्रा मार्ग छोड़कर जल्दी नीचे पहुंचने की कोशिश में चार दिल्ली निवासी श्रद्धालु भीमबली और लिंचोली के मध्य नदी किनारे अत्यंत दुर्गम एवं संकरे क्षेत्र में फंस गए. अंधेरा बढ़ने और रास्ता बेहद खतरनाक होने के कारण श्रद्धालुओं की जान जोखिम में पड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।
चैकी भीमबली से अपर उपनिरीक्षक यशपाल सिंह मय पुलिस बल तथा चैकी लिंचोली से चैकी प्रभारी अनूप शर्मा अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। साथ ही वाईएमएफ लीडर चंद्रप्रकाश एवं डीडीआरएफ टीम को भी तत्काल सक्रिय किया गया। घने अंधेरे, फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों और तेज बहाव वाली नदी के बीच संयुक्त रेस्क्यू टीम ने अदम्य साहस और बेहतर समन्वय का परिचय देते हुए घंटों अभियान चलाकर चारों श्रद्धालुओं को खोज निकाला। रस्सियों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित मुख्य यात्रा मार्ग तक लाया गया।
सुरक्षित रेस्क्यू होने पर श्रद्धालुओं ने रुद्रप्रयाग पुलिस, वाईएमएफ एवं डीडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया। रेस्क्यू किए गए श्रद्धालुओं में राहुल तिवारी निवासी कृष्णा नगर पूर्वी दिल्ली, रोहन रावत निवासी संगम विहार दिल्ली, कुमारी झंकार निवासी सीलमपुर दिल्ली तथा कुमारी निकिता निवासी संगम विहार दिल्ली शामिल हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×