नैनीताल। सरोवर नगरी में गुरूवार की सुबह से ही तेज धूप लगने लगी। दोपहर के समय धूप में चलना असहनीय हो रहा है। मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी के बाद यहां सैलानियों की आमद भी बढ़ गई है। बुधवार को बादल भी आते जाते रहे, लेकिन गर्मी में कोई असर नहीं पड़ा। इधर, नगर भ्रमण पर सैलानियों की आमद में निरंतर बढ़ोतरी जारी है, जिस कारण खासी चहल पहल बनी हुई है। स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वाटरफाल, केव गार्डन और चिड़ियाघर में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही बनी रही।मालरोड की रौनक में निखार नजर आया। नौका विहार करने वालों का भी तांता लगा रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की संभावना बनी रहेगी। 23 मई से मौसम में बदलाव आ सकता है।
जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 70 और न्यूनतम 40 प्रतिशत रही।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik