पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन काशीपुर ब्रांच की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में भारत पेंशनर्स समाज के 8 नवंबर को अंबाला में आयोजित 70वें वार्षिक अधिवेशन में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और पारित प्रस्तावों की जानकारी शाखा सचिव एस.एस. सिन्हा ने विस्तार से दी। इसके साथ ही 8वें वेतन आयोग से संबंधित जानकारी साझा की गई और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में ई-उम्मीद कार्ड, पैनल के अस्पतालों में उपचार संबंधी जानकारी के बोर्ड अस्पतालों के बाहर लगाने, पेंशनरों के लिए 3 से 6 माह के भीतर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, केंद्र सरकार द्वारा पेंशनरों के हित में पुरानी पेंशन योजना (OPS) जारी रखने, 8वें वेतन आयोग का लाभ पेंशनधारकों को भी प्रदान करने तथा 65 वर्ष की आयु के बाद हर पाँच वर्षों में 5 से 15 प्रतिशत तक अतिरिक्त लाभ देने जैसी प्रमुख मांगों पर चर्चा कर इन्हें पूरा करने की मांग रखी गई।
इस दौरान इज्जतनगर मंडल से आए वेलफेयर निरीक्षक प्रीतम सिंह चौहान ने कई पेंशनरों के लाइफ सर्टिफिकेट भी अपलोड किए।
बैठक में अमर सिंह, जे.पी. यादव, संजय नंदा, भूपाल सिंह, प्रभु सहित कई पेंशनकर्मियों का तिलक, माला और पटका पहनाकर सम्मान किया गया तथा उनका जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बैठक की अध्यक्षता रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की, जबकि संचालन सचिव एस.एस. सिन्हा ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.पी. गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव पाल, संजय नंदा, एस.सी. घोषाल, के.के. शर्मा, रहीश अहमद, शब्बन खां, एम.वाई. सिद्दीकी, वीरेंद्र पाल, मदन पाल सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik