ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 22, 2026 12:33 PM IST
राज्य

मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया 27 जून तक मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 27 जून तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान राज्य के 11 पहाड़ी जिलों बारिश होगी। दो मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बारिश नहीं होगी और मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार  कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बाकी पांच पहाड़ी जिलों टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। दो मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश नहीं होगी।
 हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, उनमें गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले शामिल हैं। मंगलवार 23 जून को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। बाकी 6 पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश बादलों की गर्जना के साथ होगी। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार 24 जून को उत्तराखंड के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान बादल भी जोर से गरजेंगे। राज्य के दो मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में इस दिन भी बारिश नहीं होगी यानी मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार 25 जून, शुक्रवार 26 जून और शनिवार 27 जून को मौसम का पैटर्न बुधवार 24 जून जैसा ही रहेगा। यानी राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी, लेकिन मैदानी जिले शुष्क रहेंगे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×