ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 16, 2025 04:27 PM IST
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार

गोवा अग्निकांड के लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से भारत लाए गए, दिल्ली-गोवा पुलिस ने दी दबिश

अरपोरा, गोवा: ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब आग मामले के आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा को आज थाईलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया। प्रत्यर्पण संधि के तहत दोनों आरोपियों को भारतीय एजेंसियों ने भारत वापस लाया। एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस पहले से मौजूद थी और फॉर्मैलिटी पूरी होते ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

गोवा पुलिस के अनुसार, आरोपियों को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर गोवा ले जाया जाएगा। आरोपियों को संभवत: बुधवार, 17 दिसंबर को मापुसा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि आग लगने के तुरंत बाद लूथरा भाई थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। इस मामले में गोवा पुलिस ने FIR दर्ज की थी और इंटरपोल ने आरोपियों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

गोवा सरकार ने केस की निगरानी और तेजी से कार्रवाई के लिए बनाई है। भारतीय कानून के तहत आरोपी 10 साल तक की सजा के दायरे में हैं। जांच अधिकारी लूथरा भाइयों के खिलाफ सभी सबूत जुटा रहे हैं ताकि मजबूत चार्जशीट तैयार की जा सके।

थाईलैंड में भारतीय अधिकारियों ने आरोपियों के पासपोर्ट रद्द होने के बाद आवश्यक इमरजेंसी सर्टिफिकेट (ECs) जारी कर दिए थे। थाई पुलिस ने फुकेट के एक रिसॉर्ट से उन्हें हिरासत में लिया और भारत को डिपोर्ट किया।

जानकारी के अनुसार, क्लब में आयोजित फायर शो के कारण आग लगी थी, जिसमें 25 लोग मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल हुए। आरोपियों ने सुरक्षा प्रबंधों को नज़रअंदाज़ करते हुए यह शो आयोजित किया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×