ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 16, 2025 04:36 PM IST
उत्तराखंड

पत्रकारों ने काशीपुर में किया प्रेस परिषद अध्यक्ष का शानदार स्वागत

काशीपुर में पत्रकार प्रेस परिषद भारत की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

काशीपुर, उत्तराखंड: शुपति गेस्ट हाउस में पत्रकार प्रेस परिषद भारत द्वारा पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार प्रेस परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष अशोक गुलाटी, उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव विशेष रूप से मौजूद रहे।

अशोक गुलाटी का आगमन माल्यार्पण से स्वागत किया गया। अपने ओजस्वी और प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने पत्रकारों को संगठन की गतिविधियों, कल्याणकारी योजनाओं और आगामी महाअधिवेशन (21-22 जनवरी, नई दिल्ली) के बारे में जानकारी दी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे और देश भर से 1000 पत्रकार शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि संस्था वर्तमान में 18 राज्यों में सक्रिय है और पत्रकारों के लिए बीमा योजनाओं, टोल-फ्री सुविधाओं सहित कई कल्याणकारी कदम उठा रही है। गुलाटी ने कहा, “हम और हमारे पत्रकार भाई अलग नहीं हैं। संगठन में ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ शब्द का प्रयोग होता है।”

कार्यक्रम का संचालन काशीपुर अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना ने किया। बैठक में काशीपुर, जसपुर और ठाकुरद्वारा के प्रमुख पदाधिकारी और पत्रकारगण शामिल हुए। नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को परिचय पत्र और आई-कार्ड वितरित किए गए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×