हल्द्वानी में तिकोनिया चौराहे पर मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्कॉर्पियो कार ने चेकिंग कर रहे दरोगा को रौंदते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दरोगा अनिल कुमार का इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में जारी है।
दरोगा अनिल कुमार ने तहरीर में बताया कि 5 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:50 बजे वह वाहन चेकिंग और ठेलों पर शराब पीने वालों की जांच में लगे हुए थे। इसी दौरान काठगोदाम की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो (नं. UK04 AK 9211) को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि चालक ने रुकने के बजाय उन्हें जानबूझकर जोर से टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया और मौके से फरार हो गया।
टक्कर लगने से घायल हुए दरोगा को तत्काल सरकारी वाहन से निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दरोगा ने आरोप लगाया कि वाहन चालक ने न केवल उन पर हमला किया, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा भी उत्पन्न की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी प्रकाश चंद्र बेलबाल, पुत्र दिनेश चंद्र हरबोला, निवासी नीलांचल कॉलोनी, डहरिया, हल्द्वानी, के खिलाफ BNS की धारा 121, 125(बी), 132 और 221 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik