प्रदेश सरकार ने वर्ष 2001 बैच के चार IAS अधिकारियों को प्रधान सचिव (Chief Secretary) के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। इनमें शशि भूषण लाल, सुशील अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव शामिल हैं। आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे।
इसी प्रकार, वर्ष 2010 बैच के 20 IAS अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव पद पर पदोन्नति दी जाएगी।
मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में IAS अधिकारियों की पदोन्नतियों के लिए डीपीसी (Departmental Promotion Committee) बैठक हो चुकी है। नियुक्ति विभाग जल्द ही इनके आदेश जारी करेगा।
प्रदेश में हर वर्ष दिसंबर में IAS अफसरों की पदोन्नति होती है। 25 वर्ष की बेदाग सेवा वाले अफसरों को इस प्रक्रिया में प्रमुख सचिव बनाया जाता है। इस बार 2001 बैच के चार अफसर प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत होंगे।
शशि भूषण लाल – देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त
अजय कुमार शुक्ला – नगर विकास विभाग में सचिव
अपर्णा यू – चिकित्सा शिक्षा में सचिव
एसवीएस रंगाराव – राजस्व परिषद में सदस्य
वर्ष 2010 बैच के 16 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 20 IAS अधिकारियों को सचिव पद पर पदोन्नति दी जाएगी। इस बैच में दुर्गा शक्ति नागपाल वर्तमान में लखीमपुर की DM हैं, जबकि अन्य अधिकारी विशेष सचिव या सचिव स्तर पर कार्यरत हैं।
डीपीसी में वर्ष 2013 बैच के लिए सलेक्शन ग्रेड और 2017 बैच के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड पे देने पर भी विचार किया गया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik