नई दिल्ली/देशभर। इंडिगो एयरलाइंस में जारी परिचालन संकट अभी भी थमता नहीं दिख रहा है। सोमवार को भी देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द या देरी का सामना कर रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर उड़ानों की स्थिति पहले चेक करने की सलाह दी।
सोमवार को कुल 350 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं।
अहमदाबाद: 18 उड़ानें
बंगलूरू: 127 उड़ानें
हैदराबाद: 77 उड़ानें
दिल्ली: 134 उड़ानें
चेन्नई, अहमदाबाद और असम के एयरपोर्ट्स पर टर्मिनल में भारी भीड़ देखी गई।
डीजीसीए ने शनिवार 6 दिसंबर को इंडिगो को “कारण बताओ नोटिस” जारी किया था।
नोटिस में कहा गया कि इंडिगो ने परिचालन योजना बनाने और संसाधनों का प्रबंधन करने में चूक की है। मुख्य कारण नए एफडीटीएल नियमों को लागू करने में विफलता बताया गया।
इंडिगो ने नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा और 8 दिसंबर तक जवाब देने की अनुमति ली।
सरकार की जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या इंडिगो ने अक्टूबर तक समय गंवाया और एफडीटीएल नियमों को लागू करने में छूट लेने की कोशिश की।
इंडिगो ने रविवार तक 610 करोड़ रुपये का रिफंड किया और 3,000 से अधिक बैगेज लौटाए।
हैदराबाद हवाई अड्डे पर तीन उड़ानों में बम की धमकी मिली, लेकिन सभी विमानों को सुरक्षित उतारा गया। एयरपोर्ट ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया।
इंडिगो में परिचालन संकट से यात्रियों को व्यापक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जांच जारी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik