ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 01, 2026 09:16 PM IST
  • Updated: March 01, 2026 09:17 PM IST
उत्तराखंड

टिहरी लेक फेस्टिवल: 6 मार्च से सजेगी खुशियों की झील; पर्यटकों के लिए होटल से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स तक भारी छूट की बौछार!

पहाड़ों की रानी और विशालकाय टिहरी झील का किनारा एक बार फिर देश-दुनिया के सैलानियों का स्वागत करने को बेताब है। आगामी 6 से 9 मार्च के बीच होने जा रहा 'Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल' न केवल रोमांच का उत्सव होगा, बल्कि यह शासन, प्रशासन और स्थानीय जनता की एकजुटता की एक मिसाल भी बनेगा।

अतिथि देवो भव: स्थानीय व्यापारियों ने खोला दिल का दरवाजा इस बार टिहरी फेस्टिवल में आने वाले पर्यटकों की जेब पर बोझ कम होगा और खुशियां ज्यादा मिलेंगी। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय होटल और होमस्टे संचालकों ने अपनी ओर से पहल करते हुए पंजीकृत प्रतिभागियों को किराए में 20 प्रतिशत की सीधी छूट देने का फैसला किया है। रोमांच के शौकीनों के लिए भी खुशखबरी है—वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर 25 प्रतिशत तक की रियायत मिलेगी।

संस्कृति का संगम: पांडवाज की धुनें और माधो सिंह भंडारी की शौर्यगाथा उत्सव का आगाज केवल रोमांच से नहीं, बल्कि अपनी जड़ों की यादों से होगा। 6 मार्च को कोटी कॉलोनी में मशहूर 'पांडवाज बैंड' अपनी प्रस्तुति से समां बांधेगा। वहीं, उत्तराखंड के वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की जीवन गाथा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दर्शकों को गौरवान्वित करेगी। मास्टर शेफ प्रतियोगिता में जहाँ स्थानीय व्यंजनों का स्वाद घुलेगा, वहीं फैशन शो में उत्तराखंडी पहनावे और पारंपरिक गहनों की चमक बिखरेगी।

सिर्फ झील नहीं, दूरस्थ गाँवों तक पहुँचेगा पर्यटन यह आयोजन केवल झील तक सीमित नहीं रहेगा। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियां आयोजित कर पर्यटकों को टिहरी की अनछुई वादियों से परिचित कराया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इन ट्रैकिंग अभियानों से ग्रामीण पर्यटन को पंख लगेंगे और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×