भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक में लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े ईलाइजर–गरगड़ी–कालाआगर–चमोली मोटर मार्ग के डामरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री द्वारा 1 करोड़ 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने के बाद शासनादेश जारी हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
यह मोटर मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा से सड़क के डामरीकरण की मांग उठाई थी।
विधायक कैड़ा ने जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। साथ ही मुख्यमंत्री से धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया था। विधायक के प्रयासों पर मुख्यमंत्री ने 1.10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि शासनादेश जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शीघ्र ही मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों में क्षतिग्रस्त सड़कों के डामरीकरण का कार्य लगातार कराया जा रहा है।
विधायक कैड़ा ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, वहीं क्षेत्र की जनता ने भी सड़क स्वीकृति पर खुशी जताते हुए विधायक का धन्यवाद किया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik