किसानों ने की शिकायत
दुमका बंगर स्थित गन्ना विकास समिति हल्द्वानी के क्रय केंद्र में शुक्रवार को घट–तौली की शिकायत पर किसान भड़क उठे। आरोप था कि उनकी मेहनत की फसल का सही वजन नहीं किया जा रहा। विरोध बढ़ता देख तोल लिपिक मौके से फरार हो गए।
जांच में मिली सच्चाई
किच्छा चीनी मिल के महाप्रबंधक ए.पी. बाजपेई ने तुरंत टीम भेजी। जांच में किसानों की शिकायत सही पाई गई और 5 क्विंटल पर 12 किलो का अंतर पाया गया। टेक्नीशियन ने कांटा दुरुस्त किया और सेंटर इंचार्ज ने भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने का आश्वासन दिया।
किसानों की मांग और चेतावनी
पूर्व चेयरमैन राजीव कबड़वाल मौके पर पहुंचे और तौल लिपिकों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार की निंदा की। किसानों ने केन मैनेजर और लापरवाह कर्मियों के तत्काल स्थानांतरण की मांग की। उनका कहना था कि सालों से जमे कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।
मौके पर मौजूद किसान
प्रधान प्रतिनिधि कार्तिक बमेटा, भुवन गरवाल, कमल बमेटा, कपिल राणा, पूरन बमेटा, मुकेश बमेटा, नरेश दुमका, केशव बमेटा सहित बड़ी संख्या में गन्ना उत्पादक किसान मौजूद थे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik