ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 27, 2026 05:16 PM IST
  • Updated: March 27, 2026 05:17 PM IST
उत्तराखंड

सिडकुल में अवैध गैस गोदाम पर पुलिस का छापा: 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी करने वाला आरोपी जावेद गिरफ्तार

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाके में चल रहे अवैध गैस सिलेंडर के भंडारण का भंडाफोड़ किया है। वैश्विक तनाव (ईरान-इजरायल युद्ध) के बीच गैस की संभावित किल्लत और कालाबाजारी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सतर्क है। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रावली महदूद स्थित एक मकान में छापेमारी की, जहाँ से 17 घरेलू एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से जमा किए गए थे।

पुलिस ने मौके से आरोपी जावेद (निवासी रावली महदूद) को हिरासत में ले लिया है। घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह सिलेंडरों का अवैध भंडारण एक बड़े हादसे को दावत दे सकता था। कार्रवाई के दौरान मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी को भी बुलाया गया, जिन्होंने सिलेंडरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी इन सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×