नैनीताल के प्रसिद्ध श्री माँ नयना देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया। अमर उदय ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। महानवमी के इस पावन अवसर पर पूरे मंदिर क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए।
नवरात्रि के समापन पर ट्रस्ट द्वारा विधि-विधान से हवन और कन्या पूजन का आयोजन किया गया। पूजन के दौरान नौ कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका तिलक किया गया और उन्हें श्रद्धापूर्वक भोग अर्पित किया गया। इस वर्ष के विशेष अनुष्ठान में मनोज चौधरी ने सपरिवार मुख्य यजमान की भूमिका निभाते हुए पूर्ण आहुति दी। इन सभी धार्मिक अनुष्ठानों को मुख्य आचार्य बसन्त बल्लभ पांडे के नेतृत्व में पंडितों की टीम द्वारा संपन्न कराया गया।
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अमर उदय ट्रस्ट के उपसचिव प्रदीप कुमार शाह और मंदिर के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। महानवमी के अवसर पर हुए इन आयोजनों के साथ ही चैत्र नवरात्रि का नौ दिवसीय पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik