ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 19, 2026 03:33 PM IST
  • Updated: March 19, 2026 03:35 PM IST
उत्तराखंड

शक्तिफार्म में भीषण आग: सिडकुल की दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

शक्तिफार्म के साधुनगर सिडकुल क्षेत्र में देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई।

दुकान मालिक जयंत बैरागी को इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।

सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मण्डल मौके पर पहुंचे और पीड़ित को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

प्रारंभिक आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। 

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×