काशीपुर: प्रतापपुर में खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी और उसे 50-60 फीट तक घसीटते हुए मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतापपुर, काशीपुर निवासी मोनिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 03.11.2025 की सुबह लगभग 9:20 बजे उनका पति राकेश अपनी स्कूटी (यूके18सी5052) पर प्रतापपुर बाजार आया हुआ था और प्रतापपुर मोड़ पर सड़क किनारे अपनी स्कूटी के पास अपने जीजा से बात कर रहा था। तभी प्रतापपुर गांव से सोहेल पुत्र बाबू निवासी डूंगरा कॉलोनी, प्रतापपुर, अपने स्वराज ट्रैक्टर (यूके18आर3238) पर ओवरलोड बजरी भरकर तेज रफ्तार में आता हुआ पहुंचा।
सोहेल ने प्रतापपुर मोड़ पर अपने ट्रैक्टर से राकेश और उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और ट्रैक्टर से रगड़ते हुए लगभग 50-60 फीट घसीट लिया। इसके बाद ट्रैक्टर के छोटे और बड़े टायर राकेश के ऊपर चढ़ गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग गया।
मौके पर मौजूद बाबू गिरी निवासी प्रतापपुर गांव ने यह पूरी घटना अपनी आँखों से देखी और जानकारी दी। राकेश के जीजा विनोद कुमार उन्हें गाड़ी से काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। रास्ते में ही प्रतापपुर मोड़ पर राकेश की मौत हो गई।
मोनिका ने बताया कि सोहेल बिना रॉयल्टी के बजरी ले जा रहा था और तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ और उनके पति की मृत्यु हो गई। मोनिका ने कहा कि सोहेल का यह अमानवीय कृत्य उनके पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुखद और दयनीय स्थिति उत्पन्न कर गया है। उन्होंने सोहेल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मोनिका की तहरीर के आधार पर सोहेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1), 281, 324 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच एसआई कपिल काम्बोज के हवाले कर दी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik