ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 06, 2025 04:11 PM IST
उत्तराखंड

प्रवासी उत्तराखंडियों के संग मुख्यमंत्री धामी का रात्रि भोज, दिलों और विकास का संगम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में देशभर के प्रवासी उत्तराखंडियों का भावपूर्ण स्वागत किया और उन्हें रात्रि भोज पर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “आप भले ही दूर हों, लेकिन दिल से हमेशा उत्तराखंड से जुड़े हैं। आप हमारी शक्ति हैं, हमारी वैश्विक पहचान हैं।”

कार्यक्रम में प्रवासी उत्तराखंडवासियों ने अपने अनुभव, भावनाएँ और प्रदेश के विकास से जुड़ी अपेक्षाएँ साझा कीं। मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक प्रतिभागी से संवाद किया और कहा कि सरकार ‘ग्लोबल उत्तराखंड विजन’ को मिशन मोड में आगे बढ़ा रही है, ताकि विश्वभर में फैले उत्तराखंडियों का सामर्थ्य राज्य निर्माण में जुड़ सके।

उत्साही प्रवासियों ने सरकार द्वारा उनके अनुभव और योगदान को सम्मान देने की सराहना की। उन्होंने राज्य के तेज़ी से हो रहे विकास, निवेश बढ़ने, धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और युवाओं के लिए नए अवसरों की भी प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड की प्रतिभा और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर चमकाना है। इसके लिए प्रवासियों के लिए नीति और सुविधा तंत्र मजबूत किया जाएगा और उद्योग, शिक्षा, स्टार्टअप एवं पर्यटन में साझेदारी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए डिजिटल कनेक्ट प्लेटफ़ॉर्म, ग्लोबल नेटवर्किंग फोरम और स्पेशल पार्टनरशिप नीति तैयार की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×