ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 28, 2025 04:33 PM IST
उत्तराखंड

सड़क पर मौत का कहर: बाइक और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो ममेरे भाइयों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, राहुल (28 वर्ष) और उसका ममेरा भाई कमल सिंह (27 वर्ष), रामणी नंदानगर के निवासी, एक रिश्तेदार की शादी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बिरही स्थित बीआरओ कैंप के पास पहुंचे, चमोली की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी गंभीर थी कि कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राहुल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उनकी भी अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवाया है और आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×