ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए 4-लेन बाईपास परियोजना को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर टीनपानी फ्लाईओवर से खरासोटे पुल तक करीब 12.67 किमी लंबी इस परियोजना को EPC मोड पर तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा, जिसके लिए लगभग 1105.79 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह बाईपास भट्टोवाला और ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगा और क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्वीकृति पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे जाम की समस्या में कमी आएगी और चारधाम यात्रा व पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी, साथ ही राज्य की सड़क कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik