लालकुआँ क्षेत्र में एक कथित पत्रकार की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां आरोप है कि उसने जल संस्थान के सार्वजनिक पेयजल नल पर कब्जा कर उसे अपने घर के भीतर कर लिया और मोटर के जरिए पानी खींच रहा है। इससे आसपास के लोगों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि पंत ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों और कमिश्नर से करने के बाद अब मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर भी दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रभाव के चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही और संबंधित व्यक्ति पर रंगदारी जैसे आरोप भी चर्चा में हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik