ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 29, 2025 03:36 PM IST
उत्तराखंड

"पैसे न मिलने पर रेप केस दर्ज, पीड़िता ने किडनी बेचने की पेशकश की"

खटीमा: एक व्यक्ति ने महिला पर 3.5 लाख रुपये न देने पर रेप का केस दर्ज कराने और जमानत मिलने के बाद लगातार पैसों की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगरा तराई, झनकईया, खटीमा निवासी मनोहर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला ने उसे नगरा तराई निवासी एक अन्य महिला के घर बुलाया और 3.5 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उक्त महिला ने उसके खिलाफ बलात्कार (रेप) का मामला दर्ज करा दिया, और वर्तमान में वह जमानत पर है।

मनोहर ने बताया कि महिला द्वारा उसे लगातार पैसों के लिए परेशान किया जा रहा है और धमकी दी जा रही है कि जितना पैसा मांगा जाएगा, उसे देना पड़ेगा। इसके एवज में वह महिला को 1,45,000 रुपये पहले ही दे चुका है। महिला की लगातार पैसों की मांग का रिकॉर्ड उसके मोबाइल में मौजूद है।

मनोहर ने बताया कि महिला ने धमकी दी है कि यदि उसने पैसों की मांग पूरी नहीं की या कहीं भी रिपोर्ट दर्ज कराई, तो वह सार्वजनिक स्थानों पर उसे अपमानित करेगी और दोबारा थाने में शिकायत कराकर जेल भिजवा देगी।

मनोहर ने कहा कि महिला ने उसे मानसिक रूप से काफी परेशान किया है, आर्थिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है और जब उसने पैसों की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो महिला ने कहा कि “तू चाहे तो अपनी किडनी बेच, मुझे हर हालत में पैसा चाहिए।” इसके साथ ही उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की धमकी भी दी गई।

मनोहर ने कहा कि महिला के उत्पीड़न से यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी महिला की होगी। उन्होंने महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मनोहर सिंह की तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2) – जबरन वसूली (extortion) – के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई विकास कुमार को सौंप दी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×