रामनगर में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में 3 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रामनगर।रामनगर कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 100000 रुपए से अधिक की ठगी करने के मामले में पिछले करीब 3 वर्ष से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की। रामनगर के मोहल्ला खताडी निवासी हैदर अली द्वारा कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उसी के इलाके में रहने वाले अयूब अंसारी एवं उत्तर प्रदेश के ठाकुर द्वारा निवासी अतिकुर रहमान वर्क अंसारी द्वारा उसे विदेश भेजने के नाम पर उसे धोखाधड़ी कर 133000 की ठगी की गई थी इस मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए अयूब अंसारी को पूर्व नहीं गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की थी मामले की विवेचना कोतवाली के उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा को सौपी गई थी उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा द्वारा फरार चल अतिकुर रहमान को गिरफ्तार करने के लिए कई बार दविश दी गई लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं चला इस मामले में उप निरीक्षक तारा सिंह राणा द्वारा बीते दिवस रविवार को फरार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया मामले में सीओ सुमित पांडे ने बताया कि आरोपी अतिकुर रहमान करीब 3 वर्ष से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट से वारंटी भी जारी हुआ था लेकिन हर बारी आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था लेकिन इस बार पुलिस ने मूकबीर की सटीक सूचना पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik