ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 02, 2026 10:31 PM IST
  • Updated: February 02, 2026 10:32 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर के लिटिल चैंप सोमांश सिंह डंगवाल का बड़े पर्दे पर धमाकेदार आगाज़, मर्दानी 3 में अहम भूमिका

रामनगर के लिटिल चैम्प सोमांश सिंह डंगवाल ने अब बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। उनकी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहले भी मूवीज आ चुकी है। इस साल की शुरुआत उनकी बड़े पर्दे से हो रहीं है, जो उनके साथ साथ रामनगर के लिए भी गर्व का विषय है।जहाँ उनकी उम्र के बच्चे अपनी पढ़ाई मे व्यस्त है और आगे अपनें करियर के लिए चिंतित है वही सोमांश अपनी मेहनत से बॉलीवुड मे अपना सिक्का जमाये हुए है, उनके पिता पूर्व सैनिक व पूर्व सभासद भुवन सिंह डंगवाल ने बताया कि सोमांश 2026 मे नया धमाल करने वाले है, पिछले 5 सालो मे वह टेलीवीज़न के सभी चैनलों पर काम कर चुके है।बड़े बड़े बॉलीवुड स्टार व क्रिकेट के बड़े स्तरों के साथ काम कर चुके है, अब वो इस साल 2026 मे बड़े पर्दे पर दिखाई देंगें, इस उपलब्धि का श्रेय सोमांश अपनें माता पिता, दादी और उनकी पुरी टीम को देते है।जो रात दिन उनके लिए मेहनत करते है, उन्ही कि वजह से वो काम पर अपना फोकस बनाये रखते है, इस साल की पहली मूवी जो की यस राज इंडस्ट्री से उन्हें मिली मर्दानी 3 अभी हाल ही मे 28 जनवरी को रिलीज हो चुकी है।जिसमे अहम् भूमिका मे रानी मुखर्जी फिल्म स्टार के साथ काम करने का मौका मिला है।जिसमे वह विलेन रामानुजन के बचपन का रोल कर रहे है। इस मूवी के पहले ही 2 पार्ट आ चुके है, इस मूवी मे उन्हें अपनें को एक्टिंग के क्षेत्र मे व बड़े पर्दे पर कुछ नया करने का मौका मिला है,जिसके लिए वह यस राज इंडस्ट्री का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते है।सोमांश के पिता बताते है की लोग एक मूवी को पाने के लिए कई सालो मेहनत करते है तब भी उन्हें काम नहीं मिलता है।मुंबई सच मे सपनो का शहर है।इरादों मे उड़ने भरने वालो का सपना पूरा भी होता है, आज मुंबई नें सोमांश को अपना लिया है, अभी हाल ही मे सोमांश को चाइल्ड इंफुलूनसर का अवार्ड भी महाराष्ट्र सरकार द्वारा मिला है।जिसके लिए सोमांश व उनके पिता उनके सभी चाहने वालो का दिल से आभार व्यक्त करते है, सोमांश कहते है की वो अपनें फेंस को हमेशा अपनें काम से ख़ुश रखेंगे सभी अपना प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बनाये रखे। 

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×