ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 01, 2026 10:06 PM IST
  • Updated: March 01, 2026 10:07 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर में शॉर्ट सर्किट से आरा मशीन में लगी भीषण आग; लाखों का नुकसान, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

तेलीपुरा रोड पर स्थित एक आरा मशीन में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे मशीनरी और वहां रखी कीमती लकड़ियाँ जलकर राख हो गईं। इस हादसे में आरा मशीन स्वामी को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।

दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग फायर स्टेशन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर यूनिट टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। आग मोहम्मद उस्मान पुत्र अब्दुल माजिद (निवासी चिलकिया) की 'डे लाइट फर्नीचर आरा मशीन' में लगी थी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और उसे आसपास की दुकानों में फैलने से रोका।

₹2 लाख से अधिक का नुकसान अग्निकांड के कारण आरा मशीन के पास पड़ी लकड़ियाँ और मशीनरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अधिकारी के अनुसार, आरा मशीन स्वामी को ₹2 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×