ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 10, 2025 01:57 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन अलर्ट: सरकारी ज़मीन पर कब्जा कराने वाले भूमाफिया पर अब कसेगी लगाम

रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में वन विभाग की रिज़र्व फॉरेस्ट भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ भूमाफिया गरीब और भोले-भाले लोगों को झांसा देकर, पैसों के लालच में फर्जी स्टांप और नकली दस्तावेज तैयार कर उन्हें बसाने की कोशिश कर रहे थे।

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रामनगर को तत्काल कड़े निर्देश जारी किए हैं। आदेशों में कहा गया है कि—

  • सभी प्रभावित/पीड़ित लोगों से बातचीत कर उनकी शिकायतें दर्ज की जाएं।

  • स्टांप, रसीदों और अन्य सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर पूरा विवरण एकत्र किया जाए।

  • सरकारी भूमि को फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुर्द-बुर्द करने वाले भूमाफियाओं की पहचान कर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

पुलिस का स्पष्ट संदेश

सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचाने या फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा कराने की कोशिश करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×