आयुक्त एवं अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों पर रामनगर में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। बुधवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान के नेतृत्व में टीम ने रामनगर के गूलरघट्टी क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की।
सैंपलिंग: टीम ने आधा दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्ता में संदेह होने पर सरसों के तेल और सोया रिफाइंड के कुल 03 नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला (Lab) भेज दिए गए हैं।
सख्त हिदायत: वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि:
बिना बिल के कोई भी सामान न खरीदा जाए।
स्टॉक का पूरा विवरण रजिस्टर में रखा जाए।
केवल उच्च गुणवत्ता और मानक के अनुरूप ही खाद्य सामग्री का विक्रय हो।
अधिकारी असलम खान ने बताया कि आगामी होली और रमजान के त्यौहारों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आयुक्त के निर्देश पर जनपद में संयुक्त टीमों का गठन किया गया है, जो रोजाना की कार्यवाही की रिपोर्ट सीधे आयुक्त कार्यालय को भेज रही हैं।
"किसी भी सूरत में जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करेगा।" — असलम खान, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik