रामनगर में 28 मार्च की शाम ‘कौमी एकता’ के नाम खास बनने जा रही है। आशियाना कॉलोनी के निवासियों द्वारा एक भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम के आयोजक और सरपरस्त अजीजुर्रहमान आढ़ती ने बताया कि यह आयोजन शाम 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों को भी इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों ने आम जनता से अपील की है कि वे इस ईद मिलन समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और कौमी एकता, प्रेम और भाईचारे के इस संदेश को मजबूत बनाएं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik