ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 26, 2026 09:06 PM IST
  • Updated: March 26, 2026 09:07 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी में महिला तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख की स्मैक बरामद

हल्द्वानी में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई है।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर से हल्द्वानी में स्मैक की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने बेलबाबा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान बेलबाबा मंदिर के पास एक संदिग्ध महिला दिखाई दी। तलाशी लेने पर उसके पास से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में महिला की पहचान कनिका, निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई।

महिला ने खुलासा किया कि वह यह स्मैक बिलासपुर से लेकर आई थी और इसे बनभूलपुरा क्षेत्र में सप्लाई करने वाली थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी हल्द्वानी में नशे की सप्लाई कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×