रामनगर क्षेत्र में उस समय आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला जब सतगुरु आचार्य श्री चेतना नन्द जी महाराज भूरी वाले महात्मा जी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी और पूर्व पालिकाध्यक्ष उर्मिला चौधरी के निवास पर पहुंचे। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर महाराज जी ने अपनी ओजस्वी वाणी के माध्यम से वर्तमान समय में जीवन जीने के बदलते तरीकों और आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवनशैली में व्यक्ति किस प्रकार मानसिक शांति और संतुलन बनाए रख सकता है।
महाराज जी के प्रेरणादायक प्रवचनों को सुनकर उपस्थित भक्तजन भावविभोर हो उठे और सभी ने उनके बताए मार्ग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही ग्राम दयारामपुर टांडा स्थित भुरे वाले आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय पाठ का भी विधिवत समापन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भगीरथ लाल चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष उर्मिला चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल, वीरेंद्र चौधरी, राजीव कुमार, मनमोहन, धर्मेन्द्र जैन, अनिल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सोमवार सुबह महाराज जी अपने अगले प्रवास के लिए पंजाब रवाना हो गए, लेकिन उनके प्रवचनों की छाप श्रद्धालुओं के मन में लंबे समय तक बनी रहेगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik