रामनगर। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत बीआरसी पीरुमदारा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता में संकुल स्तर से चयनित भोजन माताओं ने अपने पाक कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीमहल की भोजन माता दीपा जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय घासमंडी रामनगर की अनीता द्वितीय तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी बैलजूड़ी की भोजन माता राधा जोशी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के निर्धारित मानकों के अनुसार प्रतिभागियों को मटर पनीर, झुंगरे की खीर, मोटे अनाज से बने गहत के दुबके, भट्ट की चुटकानी, पुलाव आदि व्यंजन तैयार करने थे। सभी प्रतिभागियों ने पोषणयुक्त एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के माध्यम से अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।
विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर हवलदार प्रसाद ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में भोजन माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला अध्यक्ष राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ मनोज तिवारी ने उम्मीद जताई कि प्रतिभागी जनपद एवं राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
निर्णायक मंडल में ब्लॉक एमडीएम प्रभारी श्रीमती रश्मि जोशी, किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज डीकुली के प्रधानाचार्य आसाराम, कुमारी सारिका, प्रदीप रावत, मधु बिष्ट, रेखा तोमर, कमलकांत पांडे और शिव ओम अग्रवाल शामिल रहे।
कार्यक्रम में बीआरपी कुमारी रूपाली, राखी धनगर, हरीश कुमार, गौरव जोशी, श्रीमती विमला भंडारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik