विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर अधिकारियों ने मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि शहरी विकास विभाग के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मंत्री ने विशेष रूप से वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कुम्भ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुम्भ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए आधारभूत संरचना, स्वच्छता, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
बैठक में सचिव शहरी विकास नितेश झा, कुम्भ 2027 की मेला अधिकारी सोनिका, अपर सचिव संतोष बडोनी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik