ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 14, 2025 05:11 PM IST
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री बहुगुणा के खिलाफ जनता में गुस्से का प्रदर्शन

शक्तिफार्म: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत प्रस्तावित इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क और फिश मार्केट के लिए वर्ष 2022 में राजस्व विभाग द्वारा मत्स्य विभाग को हस्तांतरित की गई भूमि से सात परिवारों को उजाड़े जाने का मामला गर्माता जा रहा है।

ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का पुतला फूंकते हुए धरना शुरू कर दिया। बीते दिनों विभाग ने करीब 11 एकड़ भूमि पर कब्जा किया, जिससे ग्रामीणों में भारी असंतोष पैदा हुआ।

प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नवतेज पाल सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, अमित सरकार और विनय विश्वास समेत अन्य नेता भी शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उच्च दबाव में रिपोर्ट तैयार की है, जबकि उक्त भूमि पर 35 वर्षों से कई परिवार खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की ठोस व्यवस्था नहीं की गई, तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर आम आदमी पार्टी के दिनेशपुर जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी और नारायण पाल भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने पहुँचे।

 

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×