ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 14, 2025 05:49 PM IST
उत्तराखंड

बाल दिवस का जश्न: कल्याणम स्पेशल स्कूल में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित

कल्याणम स्पेशल स्कूल में बाल दिवस समारोह अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में श्रीमती मधुर अग्रवाल (Innerwheel Club of Haldwani), श्रीमती सीमा गोयल (Innerwheel Club of Rising Star), खड़क सिंह बगड़वाल (पर्वतीय उत्थान मंच अध्यक्ष) और उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने विद्यालय द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उनकी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाते हैं।

कार्यक्रम में बच्चों ने योग, विभिन्न खेल गतिविधियाँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत शानदार नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

बच्चों के लिए Innerwheel Club of Haldwani और Innerwheel Club of Rising Star की ओर से उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर अपार खुशी झलक रही थी।

विद्यालय संरक्षक श्याम सिंह नेगी ने सभी अतिथियों, क्लब सदस्यों, शिक्षकों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि कल्याणम स्पेशल स्कूल भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×