ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 13, 2026 02:56 PM IST
राज्य

बाबा का आर्शिवाद लेने कैंची धाम पहुंची फिल्म हनुमान अंश की प्रोड्यूसर

हल्द्वानी। देश-विदेश में चर्चा बटोर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कैंची धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही उन्होंने नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। एसएसपी ने अनुप्रिया नागर, उनके परिवार और सहयोगियों को सम्मानित कर फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
नैनीताल का विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम, बाबा नीम करौली महाराज की भक्ति और आस्था का ऐसा केंद्र, जहां देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी आस्था के बीच देश-विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर भी कैंची धाम पहुंची। महज 21 साल की उम्र में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पहचान बनाने वाली अनुप्रिया नागर ने अपने परिवार और सहयोगियों के साथ बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। अनुप्रिया नागर ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया और कैंची धाम की आध्यात्मिक महिमा को लेकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। दर्शन के दौरान अनुप्रिया नागर ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस और उत्तराखंड पुलिस की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से संभालना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी है। दर्शन के बाद अनुप्रिया नागर ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता, उसकी विषयवस्तु और उद्देश्य के बारे में जानकारी साझा की। फिल्म के जरिए भगवान हनुमान की भक्ति, आस्था और संस्कारों के साथ बाबा नीम करौली महाराज की महिमा को लोगों तक पहुंचाने के प्रयास पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, उनके परिवारजनों और सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म की सफलता और अनूप्रिया नागर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसएसपी ने कहा कि कैंची धाम देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आने वाले हर श्रद्धालु और पर्यटक की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने कहा बाबा नीम करौली महाराज की पावन भूमि पर आकर दर्शन करना अपने आप में सौभाग्य की बात है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×